सामना संवाददाता / मुंबई
हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे का महानिर्वाण दिन सोमवार को है। उस दिन शिवतीर्थ स्थित शक्ति स्थल पर हजारों शिवसैनिक और शिवप्रेमी उनकी तस्वीर के सामने नतमस्तक होकर उनका वंदन करेंगे। इससे शिवतीर्थ पर शिवतेज का निर्माण होने वाला है।
हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने स्थानीय लोगों के मन में आत्मसम्मान की चिंगारी जलाई। उन्हें सम्मान, स्वाभिमान और सिर उठाकर जीने का मंत्र दिया। लाखों लोगों में अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा पैदा की। ऐसे महान नेता का १७ नवंबर २०१२ को महानिर्वाण हुआ। इससे पूरा देश दुखी हुआ। इसीलिए शिवसेनाप्रमुख के महानिर्वाण दिन के अवसर पर शिवतीर्थ पर स्थित शक्ति स्थल पर मुंबई सहित राज्य के कोने-कोने से जत्थों के जत्थे पहुंचते हैं। इसी पृष्ठभूमि में सोमवार, १७ नवंबर को शक्ति स्थल पर निष्ठा के दर्शन होंगे। हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे एक दृढ़ नेता और प्रख्यात व्यंग्यकार, कार्टूनिस्ट थे। प्रभावशाली वक्ता, दिलदार इंसान जैसे कई पहलू उनके व्यक्तित्व में थे। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध चिंगारी जलाने का संदेश दिया। इसीलिए बालासाहेब छोटे-बड़े सभी के पसंदीदा नेता थे। उनके महानिर्वाण दिवस पर उन्हें वंदन करने के लिए शक्ति स्थल पर हजारों शिवसेना सैनिकों और शिवप्रेमियों की भीड़ एकत्र होती है।
फूलों की सजावट
शिवसेनाप्रमुख के स्मृति दिवस के अवसर पर शक्तिस्थल पर आकर्षक रोशनी, फूलों की सजावट, हरियाली साकार की गई है। तेजस्वी ज्योति इस स्थान पर निरंतर जल रही है। इसके अलावा मनपा के माध्यम से संपूर्ण परिसर में स्वच्छता की व्यवस्था, पीने का पानी जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। वहीं पुलिस की ओर से भी शिवतीर्थ पर चौकस पुलिस बंदोबस्त किया जाएगा।
