एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छेड़छाड़ और गलत व्यवहार के मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं। अब एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने अपने हालिया इंटरव्यू में ऐसी ही एक घटना का खुलासा किया है, जिसे उन्होंने अपनी आंखों से होते देखा। त्रिधा जल्द ही कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं २’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ आयशा खान भी अहम भूमिका में हैं। एक इंटरव्यू में त्रिधा से जब गलत अप्रोच को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर फोटो सेशन के दौरान किसी शख्स ने आयशा खान को अनुचित तरीके से छुआ था। यह घटना त्रिधा के सामने हुई थी। त्रिधा के मुताबिक, उस वक्त कोई बड़ा हंगामा नहीं हुआ, लेकिन बाद में इस पर चर्चा जरूर की गई और ऐसी हरकतों से सतर्क रहने की बात कही गई। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही वह व्यक्ति अब जिंदगी में न हो, लेकिन यह घटना उनके जहन में हमेशा रहेगी और उन्हें और ज्यादा सावधान रहने की सीख देती है।
