मुख्यपृष्ठसमाचारझुंझुनू से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हरियाणा से बरामद

झुंझुनू से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हरियाणा से बरामद

सामना संवाददाता / झुंझुनू

राजस्थान में झुंझुनू पुलिस ने 4 नवंबर की रात को झुंझुनू शहर में गुंगीया के बड़ के पास से चोरी हुए सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को रविवार को हरियाणा से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने करीब 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले कई जगह दबिशें दीं। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को इमाम नगर रोड नंबर 2 निवासी उम्मेद अली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि उनका ट्रैक्टर आरजे 18 आरबी 9773 रात में गुढ़ा रोड पर खड़ा था, जो चोरी हो गया। ट्रॉली ईंटों से भरी हुई थी। आस-पास तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने झुंझुनू जिले के साथ-साथ सीकर, नीमकाथाना, जयपुर ग्रामीण और आस-पास के जिलों में भी वाहन चोरी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई। 14 नवंबर को कोतवाली के कॉन्स्टेबल प्रवीण को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि झुंझुनू का रहने वाला बलवान जाट हरियाणा के गांव शिवाना थाना बवानीखेड़ा में पराली का काम करता है और वहीं चोरी की वारदात में शामिल हो सकता है। सूचना मिलते ही विशेष टीम हरियाणा रवाना हुई।
गांव शिवाना में दबिश दी गई तो जहां आरोपी बलवान पुत्र गुलझारीलाल निवासी टमकोर थाना मलसीसर से पूछताछ की तो चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया गया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर झुंझुनू लाया गया। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाने के कॉन्स्टेबल प्रवीण की भूमिका सबसे अहम रही। गिरफ्तार आरोपी बलवान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

अन्य समाचार