मुख्यपृष्ठनए समाचारमीरा-भायंदर में यातायात नियमों का धड़ल्ले से हो रहा है उल्लंघन! ... जुर्माना...

मीरा-भायंदर में यातायात नियमों का धड़ल्ले से हो रहा है उल्लंघन! … जुर्माना वसूली में ट्रैफिक विभाग नाकाम

– ७० हजार ४५५ चालान, सिर्फ ३६ प्रतिशत ने किया भुगतान
सुरेश गोलानी / मुंबई
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय का यातायात (ट्रैफिक विभाग) कार्रवाई करता है, लेकिन चालान भरने का डर उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि मीरा- भायंदर शहर में लोग ट्रैफिक नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन करते नजर आते हैं। ट्रैफिक विभाग से मिली अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पिछले १० महीनों में नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर ही ७९ हजार ४५५ चालान काटे गए। इनमें बिना हेलमेट/ सीट बेल्ट, अवैध पार्किंग, सिग्नल तोड़ना, विपरीत दिशा समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पर कार्रवाई का समावेश है। उल्लेखनीय है कि कुल ७९ हज़ार ४५५ केसेस में सिर्फ २५ हजार ७२२ लोगों ने जुर्माना भरा है, जबकि अनपेड़ केसेस की संख्या ने ४३ हजार ७८६ का आकड़ा पार कर लिया है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सिर्फ ३६ प्रतिशत लोगों ने ही जुर्माना (दंड) भरने की जहमत उठाई है। १ जनवरी २०२५ से लेकर १५ ऑक्टूबर २०२५ के बीच में ट्राफिक विभाग (काशीमीरा) द्वारा एक राज्य, एक ई-चालान (वन स्टेट, वन ई-चालान) के तहत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रेरित एकीकृत सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से ७०,४५५ वाहनों के चालान काटे हैं, जिसका कुल दंड मूल्य ५ करोड़ ९२ लाख ४८ हज़ार ९५० रुपयों से ज्यादा है। हालांकि, वास्तविक वसूली केवल एक तिहाई तक सीमित है यानी २ करोड़ ४८ हजार रुपए उल्लंघनकर्ताओं द्वारा चुकाए गए है।

अन्य समाचार