मुख्यपृष्ठनए समाचारमांसाहेब मीनाताई ठाकरे के स्मृति दिवस पर आदरांजलि

मांसाहेब मीनाताई ठाकरे के स्मृति दिवस पर आदरांजलि

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाई ने प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय में मांसाहेब मीनाताई ठाकरे के स्मृतिदिवस पर उन्हें भावपूर्ण आदरांजलि अर्पित की। प्रदेश इकाईप्रमुख मनीष साहनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिवसैनिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। साहनी ने मांसाहेब मीनाताई ठाकरे को ठाकरे परिवार की आधारशिला और शिवसेना परिवार की ममतामयी मातृशक्ति बताते हुए कहा कि उनके त्याग, सादगी, संस्कार और सेवा भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

अन्य समाचार