मुख्यपृष्ठग्लैमरदूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश’

दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश’

तापसी पन्नू उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते पीआर कल्चर पर सवाल उठाए हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि अब पीआर सिर्फ खुद को आगे बढ़ाने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि दूसरों की छवि खराब करने का जरिया बन गया है। बातचीत में तापसी ने कहा कि पिछले डेढ़–दो सालों में उन्होंने इस बदलाव को साफ तौर पर महसूस किया है। उनके मुताबिक, अब कुछ लोग पैसे खर्च कर दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी कलाकार की सफलता किसी दूसरे के असफल होने पर निर्भर होनी चाहिए। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि केवल हिट फिल्मों का हिस्सा बनना उनके लिए काफी नहीं है। उनके अनुसार, कलाकार की अपनी एक मजबूत आवाज होनी चाहिए, जो उसके काम और व्यक्तित्व से मेल खाती हो। उन्होंने नकली छवि बनाने और दिखावटी पहचान पर भी नाराजगी जताई।

अन्य समाचार