मुख्यपृष्ठग्लैमरटाइगर को इंप्रेस करने की कोशिश

टाइगर को इंप्रेस करने की कोशिश

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन हर बार उन्होंने खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। अब पहली बार दिशा पाटनी ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है और अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में दिशा ने साफ शब्दों में माना कि उन्होंने टाइगर को इंप्रेस करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाईं। एक्ट्रेस ने बताया कि यह कई साल पुरानी बात है। उन्होंने टाइगर को प्रभावित करने के लिए जिम्नास्टिक सीखी, फिल्मों में स्टंट किए और यहां तक कि आग के गोलों के बीच फ्लिप तक किया, लेकिन फिर भी बात आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि टाइगर बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं और किसी को तो बोलना पड़ेगा। जब उनसे पूछा गया कि हमेशा रिश्ते से इनकार करने पर क्या उन्हें बुरा लगा, तो दिशा ने कहा कि टाइगर अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वह उनसे कहीं ज्यादा चाहती थीं। यह कहते हुए दिशा थोड़ी भावुक भी हो गईं। उनका यह बयान और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अन्य समाचार