मुख्यपृष्ठखेलएश्ले गार्डनर के अफेयर पर मचा बवाल

एश्ले गार्डनर के अफेयर पर मचा बवाल

बोलीं- ‘मोनिका को जो दर्द हुआ, उसका अफसोस है’
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एश्ले गार्डनर की निजी जिंदगी इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा चर्चा में है। पत्नी मोनिका राइट से अलगाव और साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ कथित अफेयर के आरोपों के बीच गार्डनर ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। गार्डनर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि उनका अलगाव निजी मामला है, लेकिन टीम की उपकप्तान होने के कारण अपनी मौजूदा रिलेशनशिप स्थिति स्पष्ट करना जरूरी था। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड का नेतृत्व की भूमिका में समर्थन करने के लिए आभार जताया। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात तब सामने आई, जब गार्डनर ने मोनिका के साथ बिताए समय का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जो दर्द हुआ, उसका अफसोस है और वह उनके भविष्य के लिए खुशी की कामना करती हैं। हालांकि, जॉर्जिया वोल के साथ रिश्ते को लेकर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

अन्य समाचार