मुख्यपृष्ठग्लैमरकियारा के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल!

कियारा के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल!

ट्रोलर्स को यश ने दिया करारा जवाब
‘टॉक्सिक’ को लेकर इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में खूब गॉसिप चल रही है। फिल्म के टीजर और गाने ‘तबाही’ में कियारा आडवाणी और यश के बीच दिखाए गए रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा। इसके बाद कियारा को इन सीन्स को लेकर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। अब बेंगलुरु में हुए फिल्म के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च पर यश ने अपनी को-स्टार का खुलकर बचाव किया। यश ने कहा कि ट्रेलर में कियारा के किरदार की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है और उन्होंने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। यश ने ट्रोलर्स को बिना नाम लिए जवाब देते हुए कहा कि एक कलाकार को लोगों की बातों की ज्यादा परवाह नहीं करनी चाहिए। उन्हें उसी चीज पर काम करना चाहिए, जिस पर उन्हें भरोसा हो। यश ने कियारा की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि शायद वे लोग अपने समय से थोड़ा आगे हैं।

अन्य समाचार