मुख्यपृष्ठनए समाचारसांगली में कैफे कांड से मचा बवाल... कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन,...

सांगली में कैफे कांड से मचा बवाल… कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन, रेट- ३०० प्रति घंटा!.. डस्टबिन में मिले कंडोम ने खोला राज

सामना संवाददाता / सांगली

महाराष्ट्र के सांगली में एक रेप की शिकायत के बाद शहर के कैफे कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कुछ कैफे लंबे समय से कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र बने हुए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शहर के कुछ कैफे में युवाओं को ३०० से ८०० रुपए प्रति घंटे के हिसाब से अलग केबिन उपलब्ध कराए जाने के आरोप हैं। यह खुलासा तब और गंभीर हो गया, जब एक संगठन ने जांच के दौरान कई वैâफे के डस्टबिन में इस्तेमाल किए गए कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने का दावा किया।
पूरा मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज रेप की एक शिकायत का संबंध एक ऐसे ही कैफे से बताया गया। इसके बाद स्थानीय संगठन ‘शिव प्रतिष्ठान युवा हिंदुस्तान’ ने शहर के कई कैफे पर अभियान चलाते हुए गंभीर आरोप लगाए।
संगठन का दावा है कि कई कैफे में पर्दों और पार्टिशन से बने प्राइवेट केबिन लंबे समय से चल रहे थे, जहां घंटों के हिसाब से शुल्क वसूला जाता था। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर सीसीटीवी वैâमरों की संदिग्ध एंगलिंग और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेलिंग के आरोप भी लगाए गए हैं।
संगठन के अनुसार, इन गतिविधियों के जरिए युवतियों और जोड़ों को निशाना बनाकर धमकाने और शोषण करने की भी आशंका जताई गई है। हालांकि, इन सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विश्रामबाग पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
वहीं संगठन ने मांग की है कि शहर के सभी कैफे की व्यापक जांच की जाए और यदि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मामले के सामने आने के बाद सांगली में कैफे संचालन और निगरानी व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।
कैफे कल्चर पर गंभीर सवाल
सांगली में रेप की शिकायत के बाद कैफे में संदिग्ध गतिविधियों के आरोप सामने आए हैं। प्राइवेट केबिन, घंटों के हिसाब से वसूली और इस्तेमाल किए गए कंडोम मिलने के दावों ने शहर में कैफे कल्चर और उसकी निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य समाचार