एक्ट्रेस से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने टॉक शो ‘टू मच’ को लेकर चर्चा में हैं। शो के ताजा एपिसोड में काजोल, करण जौहर और जाह्नवी कपूर शामिल हुए, जहां उन्होंने रिश्तों में फिजिकल और इमोशनल बेवफाई पर खुलकर बात की। जाह्नवी का मानना था कि शारीरिक धोखा रिश्ते को खत्म कर देता है, जबकि ट्विंकल, काजोल और करण का कहना था कि इसे नजर अंदाज किया जा सकता है। ट्विंकल ने कहा कि उम्र और अनुभव के साथ सोच बदल जाती है, जिस पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, ‘दिस ऑर दैट’ सेगमेंट में शादी में प्यार और तालमेल पर बहस हुई। जाह्नवी और ट्विंकल ने प्यार को अहम बताया, जबकि काजोल और करण के अनुसार तालमेल ज्यादा जरूरी है। दर्शकों ने ट्विंकल की बातों को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि २८ साल की जाह्नवी उनसे ज्यादा परिपक्व नजर आर्इं।
