मुख्यपृष्ठखेलउर्वशी पर चढ़ा फीफा का फीवर

उर्वशी पर चढ़ा फीफा का फीवर

फीफा वर्ल्ड कप २०२६ का रोमांच इन दिनों पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। मैदान पर खिलाड़ी गोल दाग रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने डांस मूव्स से सुर्खियां बटोर रही हैं। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दुनिया के कई मशहूर फुटबॉलरों के सिग्नेचर स्टेप्स को अपने अंदाज में करती नजर आ रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके डांस से ज्यादा वीडियो के कैप्शन की हो रही है। उर्वशी ने लिखा, UR7 (उर्वशी रौतेला) की तरफ से रोनाल्डो UR7 के लिए’। इस एक लाइन ने साफ कर दिया कि उनके दिल में जगह किसी और ने नहीं, बल्कि फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाई है। रोनाल्डो की जर्सी का नंबर ७ है, जिसे उर्वशी ने अपने नाम के साथ जोड़कर खास अंदाज में उन्हें सपोर्ट किया। उर्वशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अन्य समाचार