उर्वशी रौतेला हाल ही में ओटीटी सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश पार्ट २’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पूनम मिश्रा का किरदार निभाया। हाल ही में उन्होंने अपने जीवनसाथी को लेकर खुलकर बात की और बताया कि वह किस तरह के इंसान को अपना हमसफर बनाना चाहेंगी। उर्वशी के अनुसार, उनके लिए बाहरी आकर्षण से ज्यादा पारिवारिक मूल्य और संस्कार महत्वपूर्ण हैं। वह मानती हैं कि जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए, जो जिम्मेदार हो और अपने वादों पर खरा उतरे। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन उनके लिए सबसे जरूरी बात इंसान का व्यवहार और सोच है। उर्वशी ने स्पष्ट किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के व्यक्ति को अपना जीवनसाथी बनाना चाहेंगी, क्योंकि उनके परिवार वाले भी यही चाहते हैं। उनका मानना है कि गैर-फिल्मी व्यक्ति के साथ जीवन अधिक सरल और संतुलित हो सकता है, जहां बातचीत और रिश्ते अधिक वास्तविक होते हैं।
