मुख्यपृष्ठखेलझूम उठे विराट

झूम उठे विराट

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

नई दिल्ली में आयोजित ध्हा८ इवेंट में विराट कोहली और पंजाबी गायक-रैपर करण औजला की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान करण औजला ने अपना लोकप्रिय गीत ‘विनिंग स्पीच’ गाया, जबकि विराट कोहली स्टेज पर उनके साथ मस्ती करते और गाने का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान कोहली ने खुलासा किया कि वह दोस्त बनने से पहले ही औजला के बड़े प्रशंसक थे। उन्होंने कहा कि करण दिल से गाने लिखते हैं और उनकी कहानी उनके गीतों में साफ झलकती है। विराट ने बताया कि ‘विनिंग स्पीच’ उनका पसंदीदा गीत है और यह उनके निजी जीवन से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। कोहली ने कहा कि कम उम्र में पिता को खोने के अनुभव के कारण वह इस गाने से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मैच से पहले वह अक्सर यह गीत सुनते थे, जो उन्हें प्रेरणा देता था।

अन्य समाचार