मुख्यपृष्ठस्तंभसंगम तट पर मकर संक्रांति पर्व पर उमड़े जनसमूह को नियंत्रित करने...

संगम तट पर मकर संक्रांति पर्व पर उमड़े जनसमूह को नियंत्रित करने में तत्पर दिखे वालेंटियर्स

राजेश सरकार
प्रयागराज। मकर संक्रांति पर्व पर अरैल संगम तट स्थित सेल्फी प्वाइंट, वीआईपी घाट, सोमेश्वर महादेव घाट, फलाहारी बाबा आश्रम चौराहा, दंडी स्वामी आश्रम के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ को नियंत्रित करने में डीसीपीसी के वॉलिंटियर्स कन्धे से कंधा मिला कर तत्पर रहे। स्नान पर्व को सुचारू रूप से सम्पन्न करने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर नैनी सहायक वार्ड ऑफिसर- शिवकुमार सिंह ने 6 टीम बनाई। हर टीम में 10-10 सदस्य एवं हर टीम में एक कमांडर नियुक्त कर ड्यूटी लगवाई। टीम कमांडर रहे अखिलेश सिंह, सुधीर कुमार प्रजापति, शुभम शर्मा, सुनील कुमार सिंह, केशव प्रसाद प्रजापति, संगम प्रजापति के साथ टीम मेंबर बलवंत विश्वकर्मा, राकेश पाल,सुधीर प्रजापति,अमरजीत बिंद, राजेश कुमार विश्वकर्मा, विक्रम पासवान, सचिन वर्मा आदि सदस्य जनमानस के सहयोग में मौजूद रहे। भीड़ नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करते देखे गए। इसके अलावा घाट के किनारों पर चोर उचक्कों पर नजर रखे हुए थे। बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में स्नान नहीं करने के लिए लोगों को समझाते रहे। मेले में रास्ता भटके लोगों को सही मार्ग दिशा भी बताते रहे। ड्यूटी के समापन पर नैनी के वार्ड ऑफिसर रामबाबू सिंह, सहायक वार्ड ऑफिसर शिवकुमार सिंह एवं औद्योगिक क्षेत्र सहायक वार्ड ऑफिसर सुधीर कुमार प्रजापति ने सभी टीम मेंबर को भविष्य में भी जनमानस का सहयोग करते रहने की अपील की। जिला अपराध निरोधक समिति नैनी शाखा ने डीसीपीसी सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में मेले में पूरी तत्परता से ड्यूटी निभाई।

अन्य समाचार