सामना संवाददाता / मुंबई
ऑल इंडिया चिल्ड्रन केयर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में संचालित दो दर्जन शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक व पूर्वांचल के जाने-माने ख्यातिलब्ध शिक्षाविद, पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कल प्रात: काल उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही मुंबई में भी शोक की लहर दौड़ गई। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, `दोपहर का सामना’ के निवासी संपादक अनिल तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे, पूर्व एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला, पूर्व बैंक प्रबंधक हरिनारायण उपाध्याय, व्यवसायी विजय नारायण पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, शिक्षाविद डॉ. अमरीश दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य बीएम उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रगट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
