मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनाकुछ बातें हमको करनी थीं

कुछ बातें हमको करनी थीं

कुछ बातें हमको करनी थीं,
कुछ दर्द सुनाना था हमको।।

मन की सारी पीड़ाओं को,
बस आज सुनाना था हमको।।

जो कहना था, सब कह करके,
थोड़ा मुस्काना था हमको।।

दर्द भरे इस मौसम में,
कुछ बात बताना था हमको।।

मन हल्का करने के खातिर,
कुछ रोना-गाना था हमको।।

भीतर की सारी पीड़ा को,
बस बाहर लाना था हमको।।

खुद को ही आज समर्पित कर,
निश्चिंत विचरना था हमको।।

कुछ मुलाकात हो जाने पर,
कुछ मिल-बतियाना था हमको।।

कुछ कहना था, कुछ सुनना था,
कुछ समय लगाना था हमको।।

लेकिन वह अवसर नहीं मिला,
जिसमें तर जाना था हमको।।

माया के व्यस्त झमेले में,
सब कुछ सह जाना था हमको।।

लेकिन यह आस अधूरी है,
कुछ योग मिलाना था हमको।।

बस इसी योग के चक्कर में,
कुछ करते जाना था हमको।।

सत्य यही है, इसे पकड़कर,
बढ़ते जाना था हमको।।

अन्वेषी

अन्य समाचार