मिनिषा लांबा ने साल २००५ में हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं रहा। अपनी पहली ही फिल्म के सेट पर उन्हें एक ऐसा अनुभव हुआ, जिसे उन्होंने बाद में खुद साझा किया। मिनिषा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘यहां’ के दौरान एक इमोशनल सीन में उन्हें रोना था, लेकिन वह भावनाओं में नहीं उतर पा रही थीं। कई कोशिशों के बाद भी जब आंसू नहीं आए, तो वह थककर निर्देशक शूजित सरकार के पास गईं और उनसे कहा कि वह उन्हें जोरदार थप्पड़ मारें। निर्देशक ने ऐसा किया और इसके बाद मिनिषा फूट-फूटकर रोने लगीं, जिससे सीन पूरा हो सका।
