कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए के साथ भारत छोड़कर डेनमार्क में बस गई हैं। कहा जा रहा था कि उन्होंने स्थायी रूप से वहां रहने का फैसला किया है। लेकिन अब तापसी ने खुद इन अफवाहों को गलत ठहराया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है और यह खबर पूरी तरह झूठी और सनसनीखेज थी। तापसी ने फेक रूमर्स फैलाने वालों को सीधे जवाब दिया और फैंस को बताया कि वह अभी मुंबई में हैं। मजाकिया लहजे में उन्होंने लिखा कि ‘इस उमस भरी मुंबई की सुबह में डोसा खाते हुए सोच रही हूं कि ये सब आखिर है क्या!’ उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और पैंâस ने जमकर रिएक्शन दिया।
