मुख्यपृष्ठग्लैमरटीआरपी के लिए शक्ति से करवाया किस?

टीआरपी के लिए शक्ति से करवाया किस?

-शो के मेकर्स ने उनसे कैमरे के सामने राघव को किस करने के लिए कहा था। उस वक्त वह इंडस्ट्री में नई थीं और काफी आज्ञाकारी थीं, इसलिए खुलकर विरोध नहीं कर पाईं।
-बोलीं- मैं बिल्कुल कंफर्टेबल नहीं थी
टीआरपी के खेल में रियलिटी शो किस हद तक जा सकते हैं, इसका चौंकाने वाला किस्सा डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने सुनाया है। ‘डांस प्लस’ में शक्ति बतौर मेंटर नजर आई थीं, जबकि राघव जुयाल शो को होस्ट करते थे। असल जिंदगी में दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता है, लेकिन शो में उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाकर खूब मसाला तैयार किया गया। शक्ति ने पुराने इंटरव्यू में बताया कि शो के मेकर्स ने उनसे वैâमरे के सामने राघव को किस करने के लिए कहा था। उस वक्त वह इंडस्ट्री में नई थीं और काफी आज्ञाकारी थीं, इसलिए खुलकर विरोध नहीं कर पाईं। शक्ति ने कहा कि वह इस मोमेंट को लेकर बिल्कुल सहज नहीं थीं, फिर भी स्टेज पर चली गईं।

अन्य समाचार