मुख्यपृष्ठखेल‘मैडम क्यों, भाभी बोल’

‘मैडम क्यों, भाभी बोल’

भारतीय टीम में विराट कोहली को आमतौर पर उनके आक्रामक अंदाज और जोश के लिए जाना जाता है, लेकिन ड्रेसिंग रूम के अंदर उनकी शख्सियत बिल्कुल अलग है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने हाल ही में विराट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जो २०२५ चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद का है। जीत के जश्न के दौरान हर्षित की पहली मुलाकात अनुष्का शर्मा से हुई। सम्मान के तौर पर उन्होंने अनुष्का को ‘मैडम’ कहकर बुलाया। यह सुनते ही विराट ने मजाकिया लहजे में उनकी चुटकी ले ली और कहा कि ‘मैडम क्यों, भाभी बोल।’ इतना ही नहीं, विराट ने हंसते हुए अनुष्का से यह भी कहा कि यही खिलाड़ी कुछ देर पहले शैंपेन उड़ेल रहा था और अब बहुत सीधा बन रहा है। हर्षित के मुताबिक, विराट मैदान पर चाहे कितने ही गंभीर दिखें, लेकिन टीम के भीतर वे माहौल को हल्का रखने वाले सबसे बड़े एंटरटेनर हैं। वह जूनियर खिलाड़ियों को अपनापन महसूस कराते हैं और बड़े भाई की तरह उनका मार्गदर्शन करते हैं।

अन्य समाचार