मुख्यपृष्ठग्लैमरक्यों मांगूं माफी

क्यों मांगूं माफी

‘चल छैयां छैयां’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे आइटम सॉन्ग के जरिए फिल्म के रुपहले पर्दे के साथ ही दर्शकों के दिलों में आग लगा देनेवाली मलाइका अरोरा के आइटम सॉन्ग को न केवल दर्शक पसंद करते हैं, बल्कि कई बार इसके लिए वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। अपने आइटम नंबर्स के जरिए पैंâस के बीच अपनी अलग पहचान बनानेवाली मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा कि आइटम सॉन्ग करके उन्हें मजबूती का एहसास होता है और वो इसके लिए माफी क्यों मांगे। अपनी परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि मुझे इसके लिए माफी मांगने की क्या जरूरत है? आपको चीजों के लिए ट्रोल किया जाता है। बहुत से लोग अलग-अलग बातें कहते हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि इसमें इतनी बड़ी क्या बात है। डांस एक एक्सप्रेशन है। मुझे सच में बहुत अच्छा लगता है कि मैं ५२ की उम्र में ये सब कर पा रही हूं। मैं जरूर कुछ सही कर रही हूं।

अन्य समाचार