मुख्यपृष्ठस्तंभगुइडिस क्यों हुई गिरफ्तार?

गुइडिस क्यों हुई गिरफ्तार?

-सीमा श्रीवास्तव

-उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया मगर उम्मीद है कि मामला आगे बढ़ने पर वह फिर से अदालत में पेश होगी।

-क्योंकि वो इतनी खूबसूरत दिख रही थी कि कोई नहीं कह सकता था कि वो ५८ साल की एक महिला है।

अभिनेत्री मिलानिया गुइडिस को गिरफ्तार कर लिया गया। क्यों? क्योंकि उन पर हमला करने का आरोप हैं। जी हां, मिलानिया जिसे अपनी मां टेरेसा गुइडिस के साथ ‘द रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यू जर्सी’ में काम करते हुए पहचान मिली थी। हालांकि, १४ मई को हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, मगर पिछले दिनों ही इस खबर को सार्वजनिक किया गया। न्यू जर्सी के एक अधिकारी ने मीडिया से बात की और उन आरोपों के बारे में बताया, जिनका सामना ये रियलिटी स्टार कर रही है। मिलानिया को घरेलू हिंसा के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उस पर सामान्य हमले और जानबूझकर शारीरिक चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया। इसमें शामिल व्यक्ति की सटीक पहचान सार्वजनिक रूप से जारी नहीं की गई है क्योंकि यह मामला घरेलू हिंसा के रूप में वर्गीकृत है और इन मामलों में पीड़ित का नाम प्रकाशित नहीं किया जाता। हालांकि, उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया मगर उम्मीद है कि मामला आगे बढ़ने पर वह फिर से अदालत में पेश होगी। अदालत द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘एक आपराधिक शिकायत केवल एक आरोप है। इस आरोप के बावजूद, आरोपी को निर्दोष माना जाता है जब तक कि उसे अदालत में उचित सीमा से परे दोषी साबित न किया गया हो।’
गोल्डन सिंगर की डायमंड मदर
जी हां, यदि आप ऐसा कहें कि वो गोल्डन सिंगर की डायमंड मदर है तो गलत नहीं होगा। क्योंकि जब इस पॉप सुपरस्टार की मां ने कोर्फु की अपनी छुट्टी के दौरान कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं तो लोगों ने यही कहा। क्योंकि वो इतनी खूबसूरत दिख रही थी कि कोई नहीं कह सकता था कि वो ५८ साल की एक महिला है। ग्रीक द्वीप की धूप में काले स्विमसूट में सनबाथ करती हुई वो किसी ब्लेक डायमंड की तरह दमक रही थी। ये हैं एनी ट्विस्ट, जो गोल्डन सिंगर हैरी स्टाइल्स की मां हैं। अपने लंबे भूरे बालों को खुला छोड़ते हुए एनी ने एक स्वैâलप-कट स्कूप नेक स्वीमसूट पहना है और पूल के किनारे कॉकटेल का आनंद लेते हुए फोटो शूट कराया है। बता दें कि वह दो बच्चों की मां है जो इन्फ्लुएंसर चार्लेन इवांस के साथ लग्जरी फाइव-स्टार होटल डोमेस मीरामारे की यात्रा कर रही है। यह जोड़ी ट्रैवल एजेंसी टाइपिकली हॉलिडेज के पहले लग्जरी होटल कलेक्शन की एंबेसडर भी है।

अन्य समाचार