मुख्यपृष्ठनए समाचारहमारा विधायक फंड क्यों किया बंद? .... सरकार से नाराज दोनों सदनों...

हमारा विधायक फंड क्यों किया बंद? …. सरकार से नाराज दोनों सदनों के विधायक,  शीतकालीन सत्र में भारी हंगामे के आसार

सुनील ओसवाल / मुंबई
महायुति सरकार ने अपने विधायकों का विकास फंड बंद कर रखा है। इससे विधान सभा व विधान परिषद के सदस्य काफी नाराज हैं। ऐसे में आगामी विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में भरपूर हंगामा होने के आसार हैं।
आर्थिक वर्ष २०२५–२६ का साढ़े सात माह बीत जाने के बाद भी राज्य के २८८ विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को फंड जारी नहीं किया गया है। स्थानीय निकाय चुनावों से पहले निधि मिलने की उम्मीद थी, पर वह भी धरी रह गई। इससे निर्वाचन क्षेत्रों में पगडंडी से लेकर जल पाइपलाइन तक और स्कूल मरम्मत से लेकर व्यायामशालाओं के उपकरण तक जनता के बेहद बुनियादी काम इसी ५ करोड़ रुपए की निधि से पूरे होते हैं। लेकिन निधि रोके जाने से अधिकांश काम ठप हैं। जिला योजना समितियों की मंजूरियां फाइलों में बंद हैं और जनता की छोटी-छोटी जरूरतें अधर में लटकी हैं। अजीब बात यह है कि निधि शून्य है, लेकिन प्रशासन मंजूरियों की बरसात कर रहा है। विधायक सवाल उठा रहे हैं कि खजाना खाली है, या सरकार कुछ छिपा रही है?
आखिर पैसा
गया कहां?
सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर पैसा गया कहां? खजाना खाली क्यों है? जानकार बताते हैं कि मुख्यमंत्री लाड़की बहन योजना ने राज्य के खजाने की कमर तोड़ दी है। दावा है कि इस योजना को बचाने के लिए बाकी विकास योजनाओं पर बेरहमी से वैंâची चला दी गई है। विधायक निधि रोकने के पैâसले ने इन आरोपों को और बल दे दिया है।

अन्य समाचार