युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पिछले साल अपने तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। दोनों के बयानों को लेकर विवाद भी हुआ था। अब एक बार फिर दोनों चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के बाद यह एक्स कपल एक ही शो में नजर आ सकता है। कहा जा रहा है कि चहल और धनश्री कलर्स टीवी के अपकमिंग रियलिटी शो ‘द ५०’ का हिस्सा बन सकते हैं। शो का प्रीमियर १ फरवरी को होगा और इसे कलर्स टीवी के साथ जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है। इस शो में टीवी, डिजिटल और स्पोर्ट्स जगत के ५० सेलेब्स शामिल होंगे। युजवेंद्र और धनश्री ने २०२० में शादी की थी, लेकिन २०२५ में दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल, दोनों की ओर से इस खबर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पैंâस उन्हें एक साथ देखने को लेकर उत्सुक हैं।
