मुख्यपृष्ठसमाचारलोहड़ी पर्व पर ७ सहेलियों संग थिरकी महिलाएं

लोहड़ी पर्व पर ७ सहेलियों संग थिरकी महिलाएं

राजेश सरकार / प्रयागराज

मुट्ठीगंज बड़े चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में ‘डायनिमिक डीवाज’ क्लब की ओर से शनिवार को आयोजित समारोह में ‘लोहड़ी’ पर्व खूब धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान महिलाएं ढोल ताशों पर खूब थिरकीं और विभिन्न प्रकार के फन गेम में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। क्लब की सदस्यों द्वारा बताया गया कि यह क्लब पिछले 25 सालों से साथ निभाने वाली सात सहेलियों द्वारा वर्ष 2023 में शुरू किया गया जिसमें अब 100 से अधिक महिलाएं शामिल हो चुकी हैं।

क्लब द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों को करने का उद्देश्य अपने तीज त्योहारों की जीवंतता बनाए रखने के साथ साथ महिलाओं को अपने दैनिक जीवनचर्या से बाहर निकालकर उन्हें आनंदित करना भी है।कार्यक्रम को डायनिमिक डीवाज क्लब की सदस्य ज्योत्सना श्रीवास्तव, रुचि शुक्ला, बबिता, दीपिका और रश्मि जायसवाल की तरफ से आयोजित किया गया।

अन्य समाचार