मुख्यपृष्ठग्लैमरकाम, सीख, सुधार : भूमिका चावला का न्यू ईयर मंत्रा

काम, सीख, सुधार : भूमिका चावला का न्यू ईयर मंत्रा

हिमांशु राज

‘तेरे नाम’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘रन’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों की अभिनेत्री भूमिका चावला आगामी फिल्म ‘केसर’ के साथ 2026 का स्वागत करने को उत्साहित हैं। नए जोश के साथ वह सकारात्मकता, विकास और अवसरों को अपनाने को तैयार हैं।नए साल की उम्मीदों पर भूमिका कहती हैं, “मैं इसे नई शुरुआत मान रही हूं। लगातार काम करना, सीखना और खुद को बेहतर बनाना मेरी प्राथमिकता है।” मनोरंजन जगत में सफलता के उप-उत्पाद—नाम, शोहरत, पैसा-को वे द्वितीयक मानती हैं। “मानसिक शांति और खुशी इससे कहीं ऊपर हैं। स्वास्थ्य, संतुलन और धन सब बराबर जरूरी हैं, लेकिन सेहत कभी समझौते की शिकार न हो। स्वस्थ रहने पर अन्य समस्याएं दिखती हैं, पर एक समस्या ही सिखा देती है कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है।”उद्योग की चुनौतियों से जूझे अनुभव में भूमिका युवा स्वयं को सलाह देंगी, “ज्यादा भाषाएं सीखो। सतर्क रहो कि समय और स्थान किसे दे रही हो। अच्छी संगत सबसे बड़ा उपहार है। नकारात्मकता से दूर रहो, ‘ना’ कहना आओ और आगे बढ़ो। कठिनाइयां क्षणिक हैं, मजबूत लोग टिकते हैं।”दूसरों के लिए संदेश देते हुए वे जोर देती हैं, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं। जल्दबाजी गलत फैसले करवाती है। मेरी हर उपलब्धि कड़ी मेहनत का फल है। कुछ को लगे बहुत मिला, कुछ को कुछ नहीं-हम सब एक वेब पेज की कहानी मात्र हैं। तुलना चलेगी, किंतु आभार और सुधार की कोशिश ही मायने रखती है। अभिनेता, पेशेवर और इंसान के रूप में बेहतर बनो।”

अन्य समाचार