मुख्यपृष्ठनए समाचारयोगी पुलिस फिर कटघरे में ... थाने में टॉर्चर से टूटा युवक...

योगी पुलिस फिर कटघरे में … थाने में टॉर्चर से टूटा युवक जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश!

-खुदकुशी करने से पहले बनाया वीडियो
-महिला अफसर पर लगाए गंभीर आरोप
एक बार फिर से यूपी की पुलिस कटघरे में खड़ी हो गई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक युवक ने महिला पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया और उसके बाद जहर खा लिया। मेरठ में उसका इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित युवक ने वीडियो में आरोप लगाया कि ‘सीमा मैडम’ तीन बार उसके घर आईं और उसे थाने में बुलाकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। युवक का कहना है कि वह लंबे समय से डर और तनाव में था।
युवक की पहचान फिरोज के रूप में की गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जहर खाने से पहले युवक ने वीडियो बनाया था। युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पुलिस द्वारा उसे बेवजह थाने बुलाकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि एक मामले में निपटारा करने के नाम पर पुलिस उससे रिश्वत की मांग कर रही थी। युवक ने महिला दारोगा सीमा समेत थाने के अन्य पुलिसकर्मियों पर पैसे के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही वीडियो में युवक यह भी कह रहा है कि मेरे साथ की गई। मारपीट की घटना थाने में लगे सीसीटीवी वैâमरे में वैâद है, जिसकी जांच की जा सकती है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मियों की लापरवाही या गलत आचरण सामने आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार