मुख्यपृष्ठग्लैमरयोगराज सिंह के चौंकाने वाले खुलासे...“अब जीवन से ऊब चुका हूं, भगवान...

योगराज सिंह के चौंकाने वाले खुलासे…“अब जीवन से ऊब चुका हूं, भगवान जब चाहें बुला लें”

हिमांशु राज

क्रिकेट से लेकर फिल्मी दुनिया तक अपनी पहचान फैला चुके योगराज सिंह आज अपने बयान और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा झटका तब आया, जब पत्नी और बेटे ने उन्हें छोड़ दिया। योगराज ने दिल से स्वीकार किया कि उनके जीवन में अब हर दिन अजनबियों से भेंट और उन्हीं से भोजन प्राप्त होता है। वे कहीं गहरे अकेलेपन से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने परिवार, मां, बच्चों, बहू और नाती-पोतों से प्यार करता हूं, लेकिन अब मैं किसी से कुछ नहीं चाहता। भगवान जब चाहें, मुझे अपने पास बुला लें। मेरा जीवन पूरा हो चुका है।” योगराज ने बताया कि पहली पत्नी शबनम और बेटे युवराज के घर छोड़ने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की, दो बच्चे हुए और वे भी अमेरिका चले गए। “कभी सोचता हूं कि मैंने ये सब किसलिए किया था?” योगराज ने कहा। क्रिकेटर और अभिनेता के रूप में पहचाने जाने वाले योगराज सिंह ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी फिल्में शामिल हैं। कभी क्रिकेट के मैदान और फिल्मी पर्दे पर राज करने वाले योगराज आज अपनी तन्हाई और परिवार से दूर जाने की पीड़ा को साझा कर रहे हैं।

अन्य समाचार