आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: माता-पिता की सेवा में लगे रहें। यदि माता-पिता उपलब्ध नहीं है तो बड़ों का सम्मान जरूर करें। वृष: कार्य की व्यस्तता को देखकर आपके सहयोगी आश्चर्य में पड़ेंगे और बड़े लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। मिथुन: रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपके अंदर एक नई चेतना जागृत होगी, उसका लाभ आपको मिलेगा। कर्क: आपके लक्ष्य की प्राप्ति में किसी न किसी प्रकार की असुविधाएं आ सकती हैं। धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। सिंह: समय अनुकूल नहीं है। सोच-समझकर कोई निर्णय लें, नहीं तो वह आपके करियर को बिगाड़ सकता है। कन्या: व्यापार एवं व्यवसाय की वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। तुला: समय की प्रतिकूलता के कारण मन में कई प्रकार की अशांति प्राप्त हो सकती है। वृश्चिक: असफलताओं के कारण आपका मन अशांत हो सकता है। धनु: ग्रह गोचर अनुकूल न होने के कारण मन में अशांति रहेगी। कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। हनुमान जी का दर्शन करें। मकर: यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कर्मचारियों के संबंध में अच्छा ध्यान रखें, उनसे व्यावहारिक बातें करें, तभी सफलता मिलेगी। कुंभ: व्यग्रता की समाप्ति होगी। व्यग्रता में कोई कार्य प्रारंभ न करें, नहीं तो नुकसान भी हो सकता है। मीन: पारिवारिक तनाव न बनाएं। जीवनसाथी व घर परिवार वालों से मधुरता बनाए रखें।

अन्य समाचार