मुख्यपृष्ठअपराधपूर्वोेत्तर में जहर फैला रहा है जहीर!..गृह मंत्रालय की पकड़ कमजोर होते...

पूर्वोेत्तर में जहर फैला रहा है जहीर!..गृह मंत्रालय की पकड़ कमजोर होते ही लश्कर-ए-तोयबा ने संभाला मोर्चा

सामना संवाददाता / मुंबई

आंतकवाद के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय का मोर्चा फिलहाल कमजोर नजर आ रहा है। यही वजह है कि अब पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा ने पूर्वोत्तर का रुख किया है। हाफिज सईद पाकिस्तान में बैठकर वहां अपने प्यादे चला रहा है। हाफिज का प्यादा जहीर बांग्लादेश पहुंच चुका है और वहां सीमावर्ती जिलों में हिंदुस्थान के खिलाफ जहर पैâला रहा है।
मुंबई आतंकी हमलों का साजिशकर्ता हाफिज सईद का करीबी सहयोगी इब्तिसाम इलाही जहीर बांग्लादेश में बेहद सक्रिय है। वह भड़काऊ भाषण देने के साथ ही कट्टरपंथी तत्वों से संपर्क स्थापित कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर पाकिस्तान की मरकजी जमीयत अहले हदीस का महासचिव है। वह २५ अक्टूबर को ढाका पहुंचा। उसके बाद उसने राजशाही और चपाइनवाबगंज जैसे भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों का दौरा किया। इस सप्ताह वह रंगपुर जाने वाला है। यह जहीर की इस साल की दूसरी बांग्लादेश यात्रा है।
जाकिर नाईक के संपर्क में है जहरीला जहीर!
लश्कर-ए-तोयबा सरगना हाफिज सईद का करीबी सहयोगी इब्तिसाम इलाही जहीर बांग्लादेश में बेहद सक्रिय है। जहीर की यात्रा का एजेंडा बेहद चिंताजनक है। वह हिंदुस्थान के खिलाफ साजिश रच रहा है। इब्तिसाम इलाही जहीर न केवल हाफिज सईद का भरोसेमंद सहयोगी है, बल्कि वह भारतीय भगोड़े और कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाईक के भी संपर्क में है। दोनों की मुलाकात अक्टूबर २०२४ में पाकिस्तान में हुई थी। जहीर पिछले २४ वर्षों से हाफिज सईद, उसके साले अब्दुल रहमान मक्की (जो अब मारा जा चुका है) और लश्कर के सह-संस्थापक आमिर हमजा से जुड़ा हुआ है।
बांग्लादेश में जहीर की यात्रा में कई सीमावर्ती जिले रंगपुर, लालमोनिरहाट, नीलफामारी, जॉयपुरहाट और नागांव, शामिल हैं, जहां वह स्थानीय धार्मिक समूहों से मिल रहा है। वह ६-७ नवंबर को राजशाही के पाबा उपजिला के डांगीपारा में होने वाले बड़े सलफी सम्मेलन में हिस्सा लेने वाला है। एक वीडियो में जहीर को चपाइनवाबगंज में एक धार्मिक सभा के दौरान यह कहते सुना गया, ‘इस्लाम के लिए खुद को और अपने बच्चों को कुर्बान करने के लिए तैयार रहो। पाकिस्तान से बांग्लादेश तक सभी मुसलमान हिंदुस्थान के खिलाफ एकजुट होंगे।’ उसने आगे कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा, ‘कश्मीरियों को उनकी आजादी से वंचित किया जा रहा है। पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि वह कश्मीर में हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूत आवाज उठाए। अल्लाह की कृपा से वह दिन आएगा जब कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।’

अन्य समाचार