मुख्यपृष्ठनए समाचारशराब पीने से रोका तो महिला पर चढ़ा दी कार!

शराब पीने से रोका तो महिला पर चढ़ा दी कार!

-पुणे के बालेवाड़ी में ४६ वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल
-सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार
-हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
सामना संवाददाता / पुणे
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से टोकना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोप है कि बालेवाड़ी इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे दो युवकों ने विवाद के बाद गाड़ी पीछे लेते हुए महिला को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसके हाथ-पैर और कॉलरबोन में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना १६ सितंबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ बाहर निकली थी। इसी दौरान कार में बैठे युवकों से उसकी बातचीत हुई। शराब पीते देखकर महिला ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर ऐसा ने करने को कहा। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने वहां से निकलने के दौरान कार महिला पर चढ़ा दी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि, आरोपियों ने जानबूझकर हमला करने से इनकार किया है। उनका कहना है कि कार पीछे लेते समय महिला दुर्घटनावश चपेट में आ गई।
अब जांच का अहम सवाल यही है कि यह हादसा था या टोकने पर किया गया हमला। इसका जवाब सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से निकलेगा। मामला सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और शराब के सेवन के बाद वाहन चलाने वालों पर पुलिस की निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी वैâमरों में कार और घटनाक्रम वैâद हो गया। अस्पताल में भर्ती रहने के कारण महिला तत्काल शिकायत नहीं कर सकी। तीन दिन बाद शिकायत मिलने पर बानेर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और कार की पहचान करते हुए २३ वर्षीय दिनेश बिरादार तथा २५ वर्षीय प्रशांत भोंडवे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों निजी वाहन चालक बताए गए हैं।

अन्य समाचार