मुख्यपृष्ठनए समाचार१,००० टन राहत ... सामग्री लेकर श्रीलंका रवाना... तूफान पीड़ितों की मदद...

१,००० टन राहत … सामग्री लेकर श्रीलंका रवाना… तूफान पीड़ितों की मदद करेंगे भारतीय युद्धपोत!

धीरेंद्र उपाध्याय / मुंबई

हिंद महासागर में हिंदुस्थान ने मानवता और सामरिक क्षमता दोनों का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की मदद के लिए नौसैनिकों को दमखम के साथ उतार दिया है। चक्रवात से तबाह पड़े पड़ोसी देश की राहत के लिए भारतीय नौसेना ने सात युद्धपोतों की अभूतपूर्व तैनाती करते हुए ऑपरेशन को युद्ध-स्तर की तत्परता दी है। आईएनएस घड़ियाल और एलसीयू ५१, ५४, ५७ कुल १,००० टन एचएडीआर सामग्री लेकर तेजी से श्रीलंका की ओर बढ़ चुके हैं, जबकि कोलंबो में भारी मात्रा में सप्लाई उतारकर भारत ने संकट की घड़ी में अपना कंधा देने का स्पष्ट संदेश दे दिया है।
श्रीलंका में आई आपदा में हिंदुस्थान द्वारा तत्काल खोज, बचाव और मानवीय सहायता व आपदा राहत के तहत चल रहे ऑपरेशन सागर बंधु के माध्यम से भारतीय नौसेना ने चार और जहाज आईएनएस घड़ियाल, एलसीयू ५४, एलसीयू ५१ और एलसीयू ५७ को श्रीलंका के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में एचएडीआर सामग्री की आपूर्ति के लिए तैनात किया है। आईएनएस विक्रांत, आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस सुकन्या ने पहले ही राहत सहायता प्रदान की थी। तीनों लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी रविवार की सुबह कोलंबो पहुंचे और महत्वपूर्ण राहत सामग्री श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दी। आईएनएस घड़ियाल कल त्रिंकोमाली पहुंचकर मानवीय सहायता मिशन जारी रखा।
त्रिंकोमाली में ऑपरेशन जारी
इस राहत मिशन में शामिल जहाजों ने सीधे प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और बचाव उपकरण पहुंचाए, जिससे स्थानीय प्रशासन और आपदा पीड़ितों को तत्काल मदद मिली। पुणे के डिफेंस जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, आईएनएस घड़ियाल त्रिंकोमाली में ह्यूमनिटेरियन ऑपरेशन जारी रखेगी।

अन्य समाचार