कई दिनों से इजरायली आक्रामकता बर्दाश्त करने के बाद अब हमास ने गाजा में फिर दम दिखा दिया है। हमास ने आईडीएफ के तीन फौजियों पर हमला कर दिया इसे इजरायल डिफेंस फोर्स को अब तक का सबसे बड़ा झटका समझा जा रहा है। ये हमला महज एक विस्फोट नहीं था, बल्कि एक पूरी रणनीति का हिस्सा था, जो बताता है कि हमास गाजा में अब भी पूरी ताकत में है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के उत्तरी इलाके जबालिया में उस समय सन्नाटा पसर गया, जब इजरायली सेना के एक सैन्य काफिले को निशाना बनाते हुए जोरदार विस्फोट हुआ। ये काफिला एक फायर वेहिकल की सुरक्षा में साथ चल रहा था। लेकिन हमास के बिछाए जाल में फंस गया। हमास ने हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि उसने `शवाज’ विस्फोटक और रॉकेट प्रणालियों के जरिए हमला किया। पहले आईईडी से गाड़ी को उड़ाया गया फिर पास के घर में शरण लिए सैनिकों पर टैंडम मिसाइलें दागी गईं। हमास ने दावा किया कि फौजियों को निकालने के लिए भेजे गए इजरायली हेलीकॉप्टर मिशन को रद्द करना पड़ा। इधर ईरान अमेरिका और करीब जा रहे हैं और इजरायल ये देख भन्नाया हुआ है। चर्चा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कम मात्रा में परमाणु संवर्धन पर राजी होने जा रहे हैं। पिछले तीन माह से गाजा पर कहर बरपा रहे इजरायल को अब चैलेंज मिलना शुरू हो गया है।
