उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी अपने बेबाक बयान या कभी अपने पैâशन सेंस की वजह से। लेकिन इसबार एक्ट्रेस मुसीबत में फंस गई हैं। एक्ट्रेस का नाम ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में सामने आया है, जिसमें उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा हुआ है, जिसके प्रचार-प्रसार में उर्वशी का नाम सामने आया है। उन्हें दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने होंगे। गौरतलब है कि एक्ट्रेस से पहले भी इस मामले में पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अब एक बार फिर से उन्हें समन जारी हुआ है। आरोप है कि उन्होंने मोटी फीस लेकर इस सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया, जो भारत में गैरकानूनी है। ईडी इस मामले में लगातार गहराई से जांच कर रही है और कई जाने-माने नाम अब तक सामने आ चुके हैं।
