भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने संघर्षों पर बात करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने आत्महत्या करने का सोच लिया था। लेकिन फिर उन्होंने महसूस किया कि क्रिकेट ने उन्हें पहचान और फैंस का प्यार दिया है, जिसे वो यूं ही छोड़ नहीं सकते। शमी ने कहा, ‘सोचा जरूर था, लेकिन शुक्र है किया नहीं। वरना वर्ल्ड कप मिस हो जाता।’ फिलहाल शमी एक कोर्ट के पैâसले के कारण भी चर्चा में हैं, जिसमें उन्हें हर महीने अपनी पत्नी हसीन जहां को १.५ लाख और बेटी को २.५ लाख रुपए देने का आदेश दिया गया है। शमी ने यह भी कहा कि पिछले ६-७ सालों में उन पर इतने आरोप लगे हैं, जितने शायद किसी आतंकी पर भी नहीं लगते, लेकिन अब वो इन बातों पर ध्यान नहीं देते और सिर्फ खेल पर फोकस कर रहे हैं।
