मुख्यपृष्ठनए समाचारगोवंडी में बारिश के बावजूद सफल रही सपा की सभा ....नागरिकों का...

गोवंडी में बारिश के बावजूद सफल रही सपा की सभा ….नागरिकों का उमड़ा जनसैलाब

सगीर अंसारी / मुंबई
गोवंडी के कमला रामन नगर में आयोजित राजनीतिक जाहिर सभा में बारिश के बावजूद लोगों की भारी भीड़ जुटी। कार्यक्रम के दौरान मंच से स्थानीय मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया गया और नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि देश की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। सरकार में मौजूद नेता सिर्फ जाति व धर्म तक ही अपनी राजनीति सीमित रखे हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि आनेवाले मनपा चुनाव में वे मिलकर शहर के भविष्य के लिए सही प्रतिनिधि चुनें।
पूर्व नगरसेविका रुकसाना सिद्दीकी ने अपने कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से क्षेत्र में काम किया है और आगे भी जनता का विश्वास बनाए रखते हुए समस्याओं को हल करने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे टिकट उन्हें मिले या किसी और को मिले वह हमेशा इस क्षेत्र और पार्टी के लिए काम करती रहेंगी और उम्मीदवार को जिताने में अहम भूमिका निभाएंगी। सभा में मौजूद पूर्व नगरसेवक मोहम्मद सिराज शेख व जेबा मलिक ने कहा कि इलाके की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना ही उनका उद्देश्य रहा है।

अन्य समाचार