जिसने खुद को सनातन परमात्मा से जोड़ लिया वही सनातनी है
उमेश गुप्ता / वाराणसी
बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में आदर्श गोयल जी आवास पर रात्रि विश्राम के पश्चात आज तय कार्यक्रम के अनुसार परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने सर्वप्रथम श्रीश्री 1008 लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंच कर सभी देवी देवताओं का दर्शन करके शिव जी अभिषेक व आरती किया। मन्दिर परिसर में पहुंचने पर संस्था के प्रतिनिधि के रूप में पवन अग्रवाल ने सहयोगियों के साथ पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज का स्वागत, अभिनंदन व वंदन किया। जिसके अनंतर वहीं पर गौमतदाता सभा का आयोजन किया गया।
गौमतदाता सभा को सम्बोधित करते हुए परमधर्माधीश शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि सदा रहने वाला ही सनातन धर्म है जो भूत, वर्तमान और भविष्य में भी रहने वाला है और जिसने सनातन परमात्मा से अपने आपको जोड़ लिया वही सनातनधर्मी है और यही आपका परिचय है। हिन्दू वो जो हिंसा से दुखी हो जाता है, जीवन धारण करने के लिए कुछ अनिवार्य हिंसा हमें करनी ही पड़ती है, उसके प्रायश्चित के लिए हर गृहस्थ रोज क्रमशः देवयज्ञ, नृयज्ञ, भूतयज्ञ, ब्रह्मयज्ञ और बलि वैश्वदेव पंचमहायज्ञ करके अनिवार्य हिंसा की प्रायश्चित करता है। इसका मतलब हम हिन्दू रोज प्रायश्चित करते हैं और साथ ही हम गौरक्षा की प्रतिज्ञा करते हैं, हमारे पूर्वजों ने ये निर्धारित कर रखा है कि हमें किसी भी हालत में गौ हत्या नहीं करना है। वेदों में गाय को अवध्या कहा गया है, पुराणों में अनेकानेक आख्यान है जिसमें बताया गया कि गाय को बचाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति भी दी थी। पर आज डालर कमाने के लिए हम अपनी गाय को काट कर बेच दिया है, हम को आज खड़े होकर गाय को हर कीमत पर बचाना ही होगा।देश की आजादी के समय से हमसब नेताओं को वोट व अपना समर्थन देकर गौहत्या के पाप के भागीदार बन रहे हैं।
श्रीशंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि आपके माथे गौहत्या का पाप चढ़ा है इसलिए आप दुखी हो,गुरु होने के नाते हमारा ये कर्तव्य है कि हम अपनी सनातनी प्रजा के माथे पर से गौहत्या के कलंक उतार दें।आप अपने असली ताकत को पहचानिए और गौहत्या कराने वाले दलों व नेताओं को वोट देना बन्द करिए।जो गौ प्रत्याशी शपथपूर्वक गौसेवा की उद्घोषणा करे उसी की अपना वोट दीजिए।जो नेतागण हमारा वोट लेकर हमारी माता गाय को कटवाते हो वो हमें कदापि स्वीकार नही है।राजनिति से हमारा कोई सम्बन्ध नहीं, लेकिन यदि हम आपको सतर्क ना करें तो गाय नहीं बचेगी और अगर गाय न बची तो ये संसार भी नहीं बचेगा। गौमतदाता सभा के पश्चात श्री जय अग्रवाल जी ने सपरिवार अपने आवास पर शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका का पूजन कर शंकराचार्य जी महाराज की आरती उतारी।
शंकराचार्य जी ने किया रोटी बैंक का उद्घाटन
फारबिसगंज युवा मारवाड़ी मंच द्वारा आज से संचालित हो रहे रोटी बैंक का शंकराचार्य जी महाराज ने उद्घाटन किया।रोटी बैंक की गाड़ी रोज तीन घण्टे निर्धारित समय से हिंदुओं के घर के आमने गाड़ी खड़ी रोटी एकत्र करेगी।जिस रोटी को गौमाता को समर्पित किया जाएगा।इस अक्षयपुण्य कार्य मे हिंदुओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु सहमति व्यक्त किया।
गौमाता हेतु अपनी अंगुली का बलिदान करने वाले छत्तीसगढ़ के गौभक्त वीर आदेश सोनी ने लिया शंकराचार्य जी का आशीर्वाद गौमतदाता सभा को प्रमुख रूप से गौमतदाता सभा के सयोजक स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरी जी महाराज,आदर्श गोयल,यात्रा सहसंयोजक देवेंद्र पाण्डेय,श्रीनिधिरव्यानंद,
सक्षम सिंह योगी ने भी सम्बोधित किया। मतदाता सभा में प्रमुख रूप से सर्वश्री-अखिलेश ब्रह्मचारी, भावानंद ब्रह्मचारी, प्रधान पुरुषेश्वरानंद ब्रह्मचारी सहित हजारों की संख्या में गौभक्त व धर्मप्राण बिहारवासी उपस्थित रहे।
