अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वह बिग बॉस का हिस्सा बनने के कई ऑफर्स मिलने के बावजूद हमेशा मना करती रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ११ सालों से मेकर्स उन्हें शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह हर बार साफ इनकार कर देती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें १.६५ करोड़ तक का ऑफर भी मिला, लेकिन उन्होंने फिर भी शो करने से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘अगर वे मुझे चांद भी दे दें, तो भी मैं नहीं जाऊंगी। वे कैसे सोच सकते हैं कि मैं ऐसी लड़की हूं, जो किसी रियलिटी शो के लिए किसी लड़के के साथ एक ही बिस्तर पर सोएगी? मैं इतनी सस्ती नहीं हूं, चाहे वे मुझे कितने भी करोड़ दे दें।’
