मुख्यपृष्ठखेलयुवराज-रॉबिन पर गिरी गाज

युवराज-रॉबिन पर गिरी गाज

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने उथप्पा को २२ सितंबर और युवराज को २३ सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का नोटिस भेजा है। यह पूछताछ इस बात को लेकर होगी कि इन खिलाड़ियों का बेटिंग ऐप के साथ किस प्रकार का संबंध था और उन्हें इसके बदले में क्या भुगतान किया गया। इस मामले में पहले भी सुरेश रैना और शिखर धवन से पूछताछ हो चुकी है। ईडी इस केस की जांच मनी लॉन्ड्रिंग कानून यानी पीएमएलए के तहत कर रही है। इसी दिन अभिनेता सोनू सूद से भी पूछताछ की जाएगी। जांच का उद्देश्य यह जानना है कि इन हस्तियों की भूमिका इस ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म में कितनी गहरी है।

अन्य समाचार