मुख्यपृष्ठअपराधजोखिमभरा है `जेमिनी'...कहीं खाता न कर दे खाली!

जोखिमभरा है `जेमिनी’…कहीं खाता न कर दे खाली!

-प्राइवेसी के लिए खतरा है एआई का नया ट्रेंड

शादी-ब्याह हो या कोई तीज-त्योहार या फिर परिवार का कोई खास मौका, हर जश्न में फोटो खिंचवाना मानो एक रस्म है। शादी की एकाध रस्में छूट भी जाएं तो कोई चिंता नहीं लेकिन हर ड्रेस में, हर मूड में फोटो तो खिंचवानी जरूरी है, है ना…! सभी को अपनी सबसे खूबसूरत तस्वीर की चाह होती है। खासकर महिलाओं को। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स हेंडल पर इन दिनों साड़ी में गर्ल्स की फोटोज और कपल फोटोज काफी ट्रेंड कर रही हैं। गूगल जेमिनी नैनो बनाना ट्रेंड का क्रेज लोगों के बीच काफी बना हुआ है। लोग आए दिन नए-नए प्रॉमट्स का इस्तेमाल कर अपनी फोटोज बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप जेमिनी के साथ अपना पर्सनल डेटा शेयर कर रहे हैं? आप इन फोटोज को शेयर कर अपनी प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं?
दरअसल, गूगल जेमिनाई नैनो बनाना ट्रेंड में विंटेज फोटो बनाने के लिए गूगल के जेमिनाई पर अपनी तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं, जिससे डेटा लीक होने का खतरा रहता है। फोटो अपलोड करने से यूजर का नाम और अन्य पर्सनल डिटेल्स वाले डेटा का सेट लीक हो जाता है। इसके अलावा आपकी तस्वीर भी बिना अनुमति के आगे इस्तेमाल हो सकती है। बता दें कि एक साधारण सी फोटो अपलोड करें, प्रॉम्प्ट दें और मिनटों में आपको ८०-९० के दशक का रेट्रो लुक मिल जाएगा। गूगल जेमिनाई नैनो बनाना ट्रेंड ने तो बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धूम सी मचा दी है।
आईपीएस अधिकारी ने दी चेतावनी
आईपीएस अधिकारी वीसी सज्जनार ने `एक्स’ पर पोस्ट कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, `इंटरनेट पर ट्रेिंडग टॉपिक्स से सावधान रहें! `नैनो बनाना’ के क्रेज के जाल में फंसना जोखिम भरा है। अगर आप अपनी निजी जानकारी ऑनलाइन शेयर करते हैं तो धोखाधड़ी होना तय है। केवल एक क्लिक से आपके बैंक खातों में जमा पैसा अपराधियों के हाथों में जा सकता है।’

अन्य समाचार