मुख्यपृष्ठनए समाचारसमाज में नफरत फैला रहे हैं मोदी!..प्रकाश आंबेडकर का तीखा हमला

समाज में नफरत फैला रहे हैं मोदी!..प्रकाश आंबेडकर का तीखा हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

‘वंचित बहुजन आघाड़ी’ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने कल एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नफरत, जातिवाद पैâला रहे हैं।
प्रकाश आंबेडकर पिछले कुछ दिनों से लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका द्वारा हिंदुस्थान पर लगाए गए ५० फीसदी टैरिफ को मोदी की असफल आर्थिक विदेश नीति का परिणाम बताया था। हिंदुस्थान की पारंपरिक विदेश नीति अमेरिका और रूस के बीच संतुलन बनाए रखने की है, लेकिन मोदी सरकार के असफल नेतृत्व और आर्थिक विदेश नीति के कारण हिंदुस्थान के इन दोनों देशों के साथ संबंध बिगड़ गए हैं। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हिंदुस्थान पर लगाए गए ५० फीसदी रेसीप्रोकल टैरिफ के कारण अमेरिका से संबंध १९७० के दशक की स्थिति में पहुंच गए हैं, जबकि रूस का चीन की ओर बढ़ता झुकाव और व्यापार में चीनी युआन की बढ़ती मांग से हिंदुस्थान के लिए समस्याएं खड़ी हो रही हैं।
सिर्फ अंबानी और रिलायंस को फायदा
प्रकाश आंबेडकर ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी की नीतियों से केवल मुकेश अंबानी और उनकी रिलायंस कंपनी को ही फायदा हुआ है। हिंदुस्थान रूस से सस्ता कच्चा तेल, यानी ‘यूराल्स क्रूड’ खरीदता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद हिंदुस्थान को प्रति बैरल औसतन ११ डॉलर का मुनाफा हुआ। रिलायंस ने सस्ते दाम पर रूसी तेल आयात किया। अपनी रिफाइनरियों में उसे प्रोसेस किया और विदेश में बेचा। पिछले तीन सालों में रिलायंस ने ५० हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया, लेकिन आम जनता को इसका कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि रिलायंस ने रूसी तेल को प्रोसेस करके विदेश में बेच दिया।

अन्य समाचार