संदीप पांडेय / मुंबई
कला और संस्कृति की धरती मुंबई एक बार फिर भव्य आयोजन की गवाह बनी। नेहरू सेंटर आर्ट गैलरी, वर्ली में ९ से २० सितंबर तक चल रहे आर्ट एग्जिबिशन कार्यक्रम ने जहां कला प्रेमियों को आकर्षित किया, वहीं योग और संस्कृति के संगम का भी शानदार नजारा पेश किया। इस अवसर पर ‘द ह्यूमन योग फाउंडेशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट योग गुरु राधेश्याम जैस्वार का भव्य स्वागत किया गया।
इस प्रदर्शनी का निर्देशन प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर देवदास भंडारे उर्फ देव ने किया। १५ से २० सितंबर तक चलनेवाली इस प्रदर्शनी में हाथ से बनी चित्रकला का अनूठा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बिक्री से प्राप्त आय का २० प्रतिशत हिस्सा देवदास भंडारे के कॉलेज में जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।
इस आयोजन में आर्ट डायरेक्टर संतोष मांजरेकर, वसंत कथार, तोडणकर शिवराय, फिल्म डायरेक्टर भीमा शंकर तोडणकर शिवराय, आर्ट डायरेक्टर कार्तिक चक्रवर्ती (गप्पा दा) और देवदास भंडारे, न्यूज एडिटर अफजल समेत कई नामचीन कलाकार शामिल हुए।
आगामी अवॉर्ड शो की चर्चा
२५ अक्टूबर को नेहरू युवा केंद्र, मुंबई और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘द ह्यूमन योग फाउंडेशन’ का भव्य अवॉर्ड शो आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को ‘लाइफ टाइम अचीवर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। योग गुरु राधेश्याम से ९६१९९११३७२ पर संपर्क कर सकते हैं।
योग गुरु जैस्वार की लोकप्रियता
इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण रहे योग गुरु राधेश्याम जैस्वार, जो ‘द ह्यूमन योग फाउंडेशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ योग की दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा चुके हैं। उन्हें बॉलीवुड और संगीत जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियों का योग गुरु होने का गौरव प्राप्त है। स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की प्रिय शिष्या रीवा राठोड, रूप कुमार राठोड, सोनाली राठोड, अक्षय कुमार की धर्मपत्नी ट्विंकल खन्ना, ‘पद्मश्री’ उदित नारायण, फिल्म डायरेक्टर टीनू वर्मा और राजनेता सचिन भाऊ अहीर जैसे नाम योग गुरु राधेश्याम से योग की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
