मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिप्रयागराज के जिम्नास्ट शिवांश को केरल में मिला रजत और कांस्य पदक,...

प्रयागराज के जिम्नास्ट शिवांश को केरल में मिला रजत और कांस्य पदक, लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

राजेश सरकार / प्रयागराज

केरल में हाल ही में हुई ऑल एज ग्रुप जिम्नास्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025-26 में प्रयागराज के बारहवीं कक्षा के छात्र शिवांश श्रीवास्तव ‘ईशु’ ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन कर अपने एज ग्रुप में रजत व कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिवांश खेलगांव पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। बचपन से ही जिमनास्टिक में रुचि होने से शिवांश ने स्कूल में ही अभ्यास शुरू किया। सतत् प्रयास कर आज उनके कैरियर में पहली सफलता हासिल हुई। शिवांश और उनके गुरुजन, सहपाठी, परिवार, मित्र, शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में अपनी प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति से स्वर्ण पदक विजेता भी बनेंगे। प्रतियोगिता से भाग लेकर संगम नगरी प्रयागराज लौटने पर स्टेशन पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पार्षद मिथिलेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, शाहिद उस्मानी, सफदर भाई, गुड्डू सिंह, प्रशांत सिंह, रितवेंद्र सिंह, शामिल रहे। शिवांश के पिता जितेंद्र श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनके माध्यम से जानकारी मिली है।

अन्य समाचार