मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिधारावी में तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

धारावी में तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

रवींद्र मिश्रा / मुंबई

मुंबई के धारावी क्षेत्र में तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन बिहार विश्वकर्मा समाज सेवा संघ द्वारा धूमधाम से किया गया। यह आयोजन धारावी कालाकिला स्थित शेरिफ एंड चंदूलाल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी गोल्ड फिल्ड में संपन्न हो रहा है।

संघ के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की शुरुआत 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की स्थापना और पूजा से हुई। इसके बाद 18 सितंबर, गुरुवार को मंडप में भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं 19 सितंबर, शुक्रवार को सत्यनारायण महापूजा और भगवान विश्वकर्मा के महाभंडारे का आयोजन होगा। इसी दिन शाम को भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा और विसर्जन भी संपन्न किया जाएगा।

तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी हो रही है। आयोजन को सफल बनाने में मंडल के पदाधिकारी मुकेश शर्मा, शंभू शर्मा, दिनेश ठाकुर, प्रवीण भाई, उमेश शर्मा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनमें मनोज कुमार शर्मा, उपेंद्र शर्मा, रमेश कुमार प्रसाद, शुमेश शर्मा, रामबाबू, सुभाष प्रसाद, हरेंद्र शाह, शंभू सहानी, सुभाष शर्मा, शिवशंकर शर्मा, उमेश सहानी, वैधनाभ सहानी, सुरेश, संजय, वीरेंद्र सहानी, संजय शर्मा, नथुनी शर्मा, गणेश शर्मा, राजीव शर्मा, हरेंद्र सहानी, बालेश्वर पासवान, गिरीश शर्मा, नवीन कांबले, पी.एम. सहानी, नवल शर्मा और गुरुदेव शर्मा शामिल हैं।

धारावी में आयोजित इस महोत्सव में न केवल स्थानीय श्रद्धालु बल्कि बाहर से आए भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। भक्तों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती देते हैं बल्कि समाज को एकता और सहयोग की भावना से भी जोड़ते हैं।

अन्य समाचार