मुख्यपृष्ठनए समाचारठेकेदार ने निर्माणाधीन साइट पर की सुरक्षा व्यवस्था, लगाए बैरिकेड

ठेकेदार ने निर्माणाधीन साइट पर की सुरक्षा व्यवस्था, लगाए बैरिकेड

सुरेश गोलानी / मुंबई
`दोपहर का सामना’ ने मंगलवार (१५ सितंबर) के अंक में (ठेकेदार मस्त, प्रशासन सुस्त-हादसों को बुलावा दे रही है ठेकेदारों की लापरवाही) शहर के ज्यादातर सीमेंन्ट-कान्क्रीट (सीसी) रोड निर्माणाधीन साइट्स पर ठेकेदारों की लापरवाही के चलते किसी बड़ी दुर्घटना होने की संभावनाओं के बारे में सचेत करते हुए तस्वीर सहित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए मीरा-भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त राधा बिनोद शर्मा ने लोक निर्माण विभाग को तुरंत निर्देश जारी किया। उसके बाद ठेकेदार की आंख खुली और १२ घंटों के भीतर ही मीरा रोड के आइडियल पार्क इलाके में चल रहे निर्माण कार्य साइट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर दी।
ज्ञात हो कि मीरा-भायंदर शहर में जगह-जगह सीमेंट-कान्क्रीट (सी सी) रोड का निर्माण कार्य शुरू है। कहीं रोड महीनों से अधूरी अवस्था में पड़ी हुई हैं, तो कहीं एक दम धीमी गति से काम चल रहा है। लेकिन ज्यादातर सभी निर्माणाधीन साइट्स पर ठेकेदारों की लापरवाही हादसों को बुलावा दे रही हैं। मनपा ने सभी ठेकेदारों को निर्देश दिया है कि वे निर्माणाधीन साइट्स पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करें, अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार