मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृति`द बंगाल फाइल्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग में गणपत कोठारी शामिल

`द बंगाल फाइल्स’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में गणपत कोठारी शामिल

सामना संवाददाता / मुंबई
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुंबई द्वारा नरीमन पॉइंट स्थित आईनॉक्स थिएटर में विवेक अग्निहोत्री निर्देशित `द बंगाल फाइल्स’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। यह फिल्म भारत के विभाजन से पहले बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर आधारित है।
कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष गणपत कोठारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए टीम का अभिनंदन किया और कहा कि ऐसे देशहित व समाज में जनजागृति के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। इस पर महासम्मेलन के अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के इतिहास से परिचित कराना ही इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य है। उन्होंने विशेष रूप से भारत मर्चेंट चैंबर के पूर्व अध्यक्ष एवं महासम्मेलन मुंबई के प्रमुख मार्गदर्शक नरेंद्र पोद्दार का आभार जताया और बताया कि उनका मार्गदर्शन हमेशा टीम को प्रोत्साहित करता है। महासचिव शिव कानोडिया ने कहा कि इस आयोजन में सीनियर एडवोकेट प्रथमेश पोपट का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
स्क्रीनिंग में उद्योगपति व समाजसेवी अशोक शाह, प्रकाश कानूगो, लायंस क्लब गवर्नर प्रदीप कापड़िया, लेखक चंद्रकांत जोशी, अशोक अरनाया, गजेंद्र वैष्णव, लायंस सुरेंद्र, आलोक मेहता, प्रवीण अंगारा और प्रवीणा मोदी समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अन्य समाचार