बीते दिनों समर्थ जुरेल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया था, जिसमें विकी जैन को अस्पताल के बेड पर देख उनके फैंस हैरान हो गए थे। खैर, हाथ में कांच चुभने के दर्दनाक हादसे के बाद जहां विकी के हाथ में ४५ टांके लगे, वहीं उनके अस्पताल से घर लौटने के बाद उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे अपने हालिया ब्लॉग में ‘मेरा पिया घर आया ओ रामजी’ गीत की तर्ज पर अपना प्यार विकी पर बरसाती नजर आईं। विकी जैन के साथ कभी हंसती, कभी मुस्कुराती तो कभी-कभार उनसे लड़-झगड़कर अपना प्यार जतानेवाली अंकिता ने अस्पताल से वापस लौटते ही विकी का स्वागत न केवल आरती उतारकर किया, बल्कि वो विकी की नजर उतारती भी नजर आईं। पति विकी पर अपना प्यार बरसाने वाली अंकिता के इस प्यार को देख जहां फैंस गदगद हैं, वहीं कुछ का कहना है कि ऐसा प्यार कहां।
