मुख्यपृष्ठग्लैमरडरी हुई हैं दीपिका

डरी हुई हैं दीपिका

कहते हैं एक औरत की खूबसूरती में उसके काले खूबसूरत बाल चार चांद लगा देते हैं, लेकिन स्टेज-२ लीवर कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ का दर्द हालिया ब्लॉग में अपने झड़ते हुए बालों को लेकर खूब छलका है। शो ‘ससुराल सिमर का’ से नाम और दाम कमानेवाली दीपिका अकसर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करती रहती हैं। अपने ब्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहनेवाली दीपिका ने अपने हालिया ब्लॉग में कैंसर की दवाइयों और उससे होनेवाले साइड इफेक्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि वो भीतर से डरी हुई हैं, क्योंकि उनके बाल तेजी से झड़ रहे हैं। अपने झड़ते बालों और बीमारी के दर्द से दो-चार होनेवाली दीपिका ने फैंस को बताया कि ये हेयरफॉल बहुत डराता है। बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हैं। जब मैं नहाकर आती हूं, तो १०-१५ मिनट तक चुप रहती हूं और किसी से बात नहीं करती, क्योंकि बालों का झड़ना मेरे लिए सबसे डरावना है।

अन्य समाचार