मुख्यपृष्ठनए समाचार‘चाचा' हाइजैक हैं, अब गुजराती चला रहे बिहार! ...तेजस्वी यादव का नीतीश...

‘चाचा’ हाइजैक हैं, अब गुजराती चला रहे बिहार! …तेजस्वी यादव का नीतीश पर निशाना

-बिहार अधिकार यात्रा पहुंची नालंदा

सामना संवाददाता / पटना
राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अब स्वतंत्र रूप से पैâसले नहीं लेते, बल्कि भाजपा के दबाव में हैं। इस्लामपुर के खानकाह हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने कहा, ‘आज बिहार की सरकार पटना से नहीं, बल्कि दिल्ली में बैठे दो गुजराती नेता चला रहे हैं।’
तेजस्वी ने कहा कि कभी नीतीश कुमार मोदी जी की थाली खींचने का साहस रखते थे, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि उन्हें उन्हीं के चरण छूने पड़ रहे हैं। उन्होंने इसे बिहार की राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
बेरोजगारों और किसानों की लड़ाई का संकल्प
‘बिहार अधिकार यात्रा’ के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनकी यह यात्रा बेरोजगार युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनी तो युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। साथ ही महिलाओं को हर महीने २,५०० रुपए की आर्थिक मदद और रसोई गैस सिलेंडर ५०० रुपए में उपलब्ध कराने का वादा किया।
तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर नकल का आरोप लगाते हुए कहा, ‘हम जब नई योजनाओं की घोषणा करते हैं, तभी सरकार को भी याद आता है। हमने ५ लाख रोजगार दिया तो ये भी नौकरी की बात करने लगे।

अन्य समाचार